अरविंद केजरीवाल के काशीपुर दौरे की पूरी तैयारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट :- अज़हर मलिक

स्थान :- काशीपुर

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 14 दिसम्बर को काशीपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे | केजरीवाल यहां कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर जोश भरने का काम करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आयेंगे। चुनाव कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने आज पत्रकार वार्ता करते हुए यह  जानकारी साझा की, उन्होने बताया कि आप सुप्रीमो का यह पांचवां दौरा है |

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काशीपुर दौरे को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गये हैं, काशीपुर के रामलीला मौदान में केजरीवाल विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे | इस दौरान प्रदेश में पहली बार चुनावी मैदान में उतरने के लिए ठोस रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे | प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि अरविंद केजरीवाल का काशीपुर दौरा कई मायनों में खास रहने वाला है | इस दौरान चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के चयन को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी | साथ ही जनता को आप पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं से भी जागरूक किया जाएगा | दीपक बाली ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गयी है और बडी संख्या में कार्यकर्ता और जनता के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।