यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : उधम सिंह नगर

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी 16 दिसंबर को देहरादून आ रहे हैं। राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बाजपुर के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।

यशपाल आर्य के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार ने जनता को बहुत परेशान किया है। इस रैली के माध्यम से शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा और यह रैली ऐतिहासिक रैली बनकर सामने आएगी।