

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




स्थान- मालधन

संवाददाता – सलीम अहमद साहिल

रामनगर की रेज दक्षिणी फाटो से एक नया सफारी जॉन परिस्थितिकीय पर्यटन क्षेत्र फाटो के नाम से मालधन में खोला जा रहा हैं। इस पर्यटन क्षेत्र को खोलने की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज पर्यटन क्षेत्र का उद्घाटन भी होना था, लेकिन अज्ञात कारणों के चलते उदघाटन का कार्यक्रम कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया।

सैलानियों को पर्यटन क्षेत्र में सफारी का लुफ्त लेने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। मालधन में पर्यटन क्षेत्र के खुलने से ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित होने से मालधन में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि सरकार अब इस पर्यटन क्षेत्र का कुछ राजनीतिक लाभ लेने की रणनीति बना रही हैं।



