मुख्यमंत्री ने किया 29 विधानसभाओं की रथ यात्रा का शुभारंभ


ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, कुमाऊं की 29 विधानसभाओं के लिए जनसंपर्क रथ यात्रा का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया | इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया |

वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि यह यात्रा 70 की 70 विधानसभाओं में लोगों के बीच जाएगी और उनसे जनसंपर्क करेगी उनके सुझावों के बाद ही भाजपा का घोषणा पत्र बनेगा साथ ही उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर से जागेश्वर से विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा जो पूरी विधानसभा में जाएगी और लोगों को भाजपा सरकार के कार्य के बारे में बताएगी वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगी और उनकी समस्याओं का निर्धारण करने के लिए पर अधिकारियों को अवगत कराएगी |