

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – राजू सहगल

स्थान – किच्छा

उधम सिंह नगर किच्छा के गुरुकुल विद्यालय में एनसीसी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने कैंडल जलाकर सीडीएस रावत व अन्य शहीदों को नमन कर उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से गूंज उठा। किच्छा के दीनदयाल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने कैंडल जलाकर देशभक्त सैन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन को पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उन्होंने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत व अन्य देशभक्त शहीदों के इस को बलिदान देश की जनता हमेशा याद रखेगी। इधर किच्छा के नगर पालिका परिसर में भी तमाम गणमान्य लोगों ने शहीद बिपिन रावत सहित अन्य अधिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नाम आंखों से श्रद्धांजलि दी ।



