हिंदू युवा वाहिनी प्रमुख ने की तबलीगी जमात को भारत में प्रतिबंद करने की अपील

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

सऊदी अरब ने इस्लामिक संगठन तबलीगी जमात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसे समाज के लिए खतरा बताते हुए सरकार ने कहा कि यह आतंकवाद का एक दरवाजा है। सरकार ने मस्जिदों को शुक्रवार की नमाज के दौरान लोगों को जमातियों से मिलने-जुलने को लेकर चेताने का निर्देश भी दिया है। सरकार ने मस्जिदों से तबलीगी जमात से समाज को क्या खतरे हैं, इसके बारे में लोगों को सूचित करने को कहा है। इस उपलक्ष्य पर उत्तराखंड धर्माचार्य प्रमुख बाल ब्रह्मचारी शंकरा आनंद सरस्वती ने इसका हार्दिक स्वागत किया व हिंदू युवा वाहिनी पूरे संगठन के माध्यम से अपील की, कि तबलीगी जमात को भारत में भी बैन किया जाए |

जिससे सनातन धर्म को बचाया जा सके | हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख ने कहा है कि तबलीगी जमात एक अंतरराष्ट्रीय सुन्नी इस्लामिक संगठन है जो मुस्लिमों को सुन्नी इस्लाम के शुद्ध रूप का पालन करने के लिए उत्साहित करता है। तबलीगी का मतलब ‘अल्लाह की कही बातों का प्रचार’ और जमात का अर्थ ‘लोगों का समूह’ है। इसकी शुरुआत आजादी से पहले 1926 में इस्लामी वि्दवान मौलाना मोहम्मद इलियास ने की थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। यह संगठन भारतीय उपमहाद्वीप में काफी प्रभावशाली है।