

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान- भगवानपुर, रुड़की

भगवानपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली| 650 किलो गोमांस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया | मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम सिकरोड़ा के निकट स्थित एक आम के बाग में कुछ लोग गाय का कटान कर रहे हैं जिसको लेकर भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया | वहीं अधिकारियों के निर्देश अनुसार भगवानपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर छापेमारी की गई तो पुलिस को आता देख कुछ युवक गोमांस एवं अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए | पुलिस ने 650 किलो गोमांस एवं उपकरण सहित आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई |

थाने लाकर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम खुर्शीद काला पुत्र इमामी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर बताया | जब पुलिस ने मौके से फरार हो गए आरोपी के बारे में जानकारी चाहिए तो उसका कहना है कि छह युवक और भी आरोपी थे जो पुलिस को आता देख मौके से फरार हो गए | थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि लगातार दबिश दी जा रही है जल्दी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिनके नाम इस तरह हैं “अली पुत्र सलीम,” “कलीम पुत्र सलीम,” “सुलेमान पुत्र तोसीख,” “शाहरुख पुत्र तो शेख,” “अजीम पुत्र शफकत,” “हसीन पुत्र नसीम,” ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर है | आरोपियों को पकड़ने में पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, उप निरीक्षक भज राम चौहान, कांस्टेबल अमित शर्मा, कांस्टेबल संजय आदि शामिल रहे |



