विजय संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : अज़हर मलिक

स्थान : बाजपुर

बाजपुर के चीनी मिल गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला अध्यक्ष शिव अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 13 दिसंबर को बाजपुर में पहुंचने वाली विजय संकल्प यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया और तैयारियों में जीतने की अपील की । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर विजय संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बन सकें, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प यात्रा का आयोजन कर जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारियां और किस तरह यात्रा का स्वागत किया जाएगा उसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई है।