

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

जसपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार किसानों से एमएसपी पर बात नही करना चाहती। संयुक्त किसान मोर्चा ने 5 सदस्य एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी का काम सरकार से बात करने का है । सरकार अगर चाहे तो इस कमेटी से बात कर सकती है । अभी-अभी तीनों कानून वापस हुए हैं लेकिन किसान अब एमएसपी पर अड़े हुए हैं ।उन्होंने कहा कि बहुत सारे ट्रैक्टर थानों में बंद है, किसानों पर मुकदमे हैं, साथ ही बहुत सी ऐसी बातें हैं जिस पर अभी सरकार से वार्ता होनी बाक़ी हैं। लेकिन सरकार किसानों से वार्ता करने के मूड में नहीं दिख रही है । ऐसे में किसान अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे |

राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की 5 सदस्य की कमेटी सरकार से वार्ता करने के बाद आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेगी | उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को होने वाली बैठक बहुत अहम है | इसमें संयुक्त किसान मोर्चा सभी विषयों को लेकर बातचीत करेगा | राकेश टिकैत ने कहा कि इस 5 सदस्य कमेटी के सभी लोग ऑथेंटिक हैं जो भी वार्ता करनी होगी, किन्ही पांच लोगों से करनी होगी | साथ ही उन्होंने कहा कि इस कमेटी में वह शामिल नहीं है | आगामी विधानसभा चुनाव में किसानों की क्या रणनीति रहेगी इस सवाल पर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यह आने वाला समय ही बताएगा की किसान किस भूमिका में जनता के बीच होंगे।



