

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान- रूड़की

रूड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा गाँव में रात के समय एक ग्रामीण की पशुशाला में गुलदार के घुस जाने से हड़कम्प मच गया | जिसके बाद दहशत में आए परिवार ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची और गुलदार को देखकर सबके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत ही बुग्गावाला थाना पुलिस को सूचना दी।

वही पुलिस के साथ ही मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई, जिसके बाद गुलदार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। घण्टो की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली | वहीं वन विभाग की टीम ने गुलदार को पिंजरे में कैद करके अपने साथ ले गई। इस दौरान ख़ानपुर रेंज वन क्षेत्रअधिकारी रामसिंह ने बताया कि गुलदार को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया गया जिसके बाद उसे चिड़ियापुर मुख्यालय ले जाया गया ।



