यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया धामी और भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भष्ट्राचार के विरोध में यूथ कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू और प्रदेश महासचिव ह्रदेश कुमार आर्या की अगुवाई में मोदी और धामी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया |

इस मौके पर यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि मोदी और धामी सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी और घोटालों से त्रस्त हैं। साथ ही इस सरकार में युवाओं का लगातार शोषण हो रहा है |

लोगों के रोजगार को छीनने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है। जिसके लिए कमर्चारियों को हड़ताल के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश महासचिव ह्रदेश कुमार आर्या ने कहा पीएम मोदी चुनावी रैली कर हवाई घोषणाओं की झड़ी लगा कर जनता को गुमराह कर रहे हैं | लेकिन देवभूमि की जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

इस दौरान वहां हृदयेश कुमार आर्या,पंकज अधिकारी,रवि आर्य,अभिषेक आर्य,वीर बिष्ट,आनंद जोशी,फैजल खान,सागर आर्य,सचिन राठौर,किरण महेश्वरी,पंकज कश्यप,सुजल सचिन,शानू अल्वी,निखिल कुमार,शिवम शर्मा मौजूद व युवा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे |