

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – मनीष

स्थान – पिथौरागढ़

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिक संगठन ने मां भगवती सदन, बिण स्थित कार्यालय पर कार्यकारी पदाधिकारियों ने एक बैठक कर सभी को सशस्त्र झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी | इसके साथ ही पूर्व सैनिकों हेतु कैंटीन ईसीएचएस और अन्य सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । इसके साथ ही पूर्व सैनिकों को आ रही डॉक्यूमेंटेशन, पेंशन व अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु, बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 दिसंबर पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय बिण पर एक शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

इस दौरान पूर्व सैनिकों से अपील की, कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस शिविर के बारे में जरूर बताएं ताकि किसी भी पूर्व सैनिक, वीर नारियों और आश्रितों से आ रही समस्याओं पर समाधान प्राप्त हो सके । साथ ही निर्णय लिया गया कि संगठन ने हर महीने इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया गया | ताकि पूर्व सैनिकों को आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। इस बैठक पर अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, संगठन के सचिव सुबेदार मेजर रमेश सिह महर, कैप्टन प्रेम पुनेठा, विक्रम सिह मेहता, दयाल सिह मेहता, मेजर देब सिंह, मेजर भूपेनदर सिंह बोहरा, मेजर देवकी नंदन जोशी, मदन सामनत, मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बल्लव जोशी व संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सामिल और अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।



