

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



आज का राशिफल: 08 दिसम्बर 2021

मेष :


आज आपके खर्चों में बढोत्तरी होने की संभावना है | खरीदारी करने बाहर जा सकते हैं |वालों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है | आपके कार्य से आपके बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं | पूरे दिन मन में उत्साह और आत्मविश्वास भरा रहेगा | लेकिन आज आपको मेहनत ज्यादा करनी होगी, तभी आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे | इस राशि के छात्रों को पढाई पर आज ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता हैं | स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखे |
वृषभ :


आज आपके द्वारा किये गये हर कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी |लेकिन आपको अपने काम और खुद पर ध्यान देना होगा और स्वयं को और बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा | आज अपनी वाणी पर संयम रखे अन्यथा आपको बड़ा नुकसान हो सकता है | घर के किसी सदस्य का आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है | इसलिए थोडा सजग रहे |

मिथुन :

आज आपमें थोडा आलस आ सकता है | किसी के झगड़ों में पड़ने से बचे |उन लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है जो आपकी चापलूसी करते हो |सम्पति को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है |
कर्क :

आज आप किसी कार्य की वजह शहर से बहार जा सकते हैं | यात्रा के योग बन रहे है | मन परेशान हो सकता है ललेकिन किसी करीबी के साथ बात करने से मन हल्का होगा | घर में कोई धार्मिक कार्य आयोजित हो सकता है |
सिंह :

आज आपको परिश्रम के बावजूद भी मनचाहा परिणाम न मिलने से निराश होगी |सभी के साथ सामंजस्य बनायें |स्वास्थ्य का ध्यान रखें | किसी कार्य को करने से पहले परिवार की राय अवश्य लें | अन्यथा परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है |
कन्या:

कारोबारियों के लिए आज का दिन उत्तम है | कारोबार में वृधि होगी | मुनाफा बड़ेगा | कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी | लाभ आज आपके कदम चूमेगा | धन में वृद्धि होगी |
तुला :

आज व्यर्थ की चिंता न करें अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है | आपके चिड़चिड़े स्वभाव के चलते लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं |सेहत के लिए दिन सामान्य रहेगा | घर में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है | घर के बड़ों का विशेष ध्यान रखें |
वृश्चिक :

आज आपकी मेहनत के बल पर आपको सफलता और नाम कमाने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अपने बॉस को खुश करने का आज अच्छा दिन है | युवाओं को मेहनत करते रहनी होगी तभी सफलता हाथ लगेगी |
धनु :

आज के दिन मानसिक अशांति से जूझना पड़ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर चिड़चिड़ापन और क्रोध से भी बचकर रहना चाहिए. यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं | ऑफिस के कामकाज में मन लगाएं, गलती की सूरत में नुकसान उठाना पड़ सकता है |समस्याएं आज आपको घेर सकती है |
मकर :

आज के दिन अनावश्यक खर्च आपकी जेब ढीली कर सकता है इसलिए आज थोड़ा हाथ खींच कर ही चलनी सही रहेगा |ऑफिस में कामकाज का बोझ आज रोजाना से अधिक रहने वाला है इसलिए कार्यों की सूची बनाकर करें अन्यथा कार्य पेंडिंग हो सकते है |व्यापारी जल्दबाजी में कोई नया निवेश या प्रोजेक्ट शुरू न करें, कुछ दिन रुक कर पूरी प्लानिंग के साथ कदम उठाए |
कुंभ :

आज के दिन आप अपने गुस्से पर काबू करें, नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं | तकनीकी से जुड़े कामकाज में सावधानी रखें, जानकारी न हो तो रिस्क भी खतरों से खाली नहीं होगा | लेखन और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रगति के अच्छे अवसर मिलेंगे |ऑफिस में सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करना होगा |
मीन :

आज के दिन सकारात्मक विचारों और ऊर्जा के साथ बढ़ने की जरूरत है | मन धर्म कर्म और अनुष्ठानों के प्रति प्रेरित होगा | कर्मक्षेत्र में वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे, तो वहीं दूसरी ओर कामकाज का दबाव भी पड़ेगा | व्यापारियों के रुके काम बनते नजर आ रहे हैं | अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं, तो प्लानिंग के लिए दिन उपयुक्त है |


