

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड की हॉट सीट कहलाने वाली हल्द्वानी जिसे हर कोई उम्मीदवार जीतने की चाह रखकर हाईकमान को अपनी दावेदारी पेश करता है | फिर चाहे वह कांग्रेस हो, भाजपा हो, समाजवादी पार्टी हो या कोई भी राजनीतिक पार्टी | हर कोई हल्द्वानी सीट को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं | वहीं भाजपा की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है | पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि लगातार पिछले 25 सालों से मैं भाजपा की निस्वार्थ सेवा करता रहा हूं और कई संगठनों का अध्यक्ष भी हूं |

साथ ही उनका कहना है कि हल्द्वानी की जनता ने मुझे हल्द्वानी से अपनी दावेदारी पेश करने को कहा है इसलिए मैंने जनता की मांग पर भारतीय जनता पार्टी से हल्द्वानी विधानसभा सीट के लिए प्रदेश अध्यक्ष को अपनी दावेदारी पेश की है | मैं हल्द्वानी का निवासी हूं और पिछले कई सालों से हल्द्वानी विधानसभा में लोगों की सेवा करता आ रहा हूं | मेरी भी मंशा है कि अब हाईकमान मुझे भी मेरी योग्यता के अनुसार मेरे ऊपर दायित्व दें | साथ ही हरीश पांडे ने दावा किया है कि अगर पार्टी मुझे टिकट देती है तो हल्द्वानी विधानसभा सीट से मेरी जीत निश्चित है | हल्द्वानी की जनता का प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ है |



