

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज में एनएचएम समिति व आउटसोर्स के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य कर रहे कर्मियों ने अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक राजेश आर्य को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही दो सूत्रीय मांगे पूरी ना होने पर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी |


वही आउटसोर्स कर्मियों की मांग है कि उनका वेतनमान हरियाणा की तर्ज पर और आउटसोर्सिंग से कार्यरत विभिन्न कार्यक्रमों की कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समायोजन करने की मांग की है। जिसको लेकर सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्सिंग कर्मचारी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले गए हैं। साथ ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आउटसोर्स कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक को 2 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा है।


