

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में आज आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री मंडल के प्रशिक्षण की शुरुवात कर दी है | आम आदमी पार्टी कार्यालय में मंडल अध्य्क्ष और बूथ अध्यक्षों का प्रशिक्षण हुआ जिसमें सभी को अपने बूथ को मजबूत करने निर्देश दिए गए | इस दौरान पुष्पा चोहन ने कहा कि सबसे पहले हम सभी को अपने-अपने बूथ पर दिल्ली मॉडल को बताने की जरूरत है | जंहा पर हमें बिजली, पानी और अस्पताल आम जन मानस के लिए फ्री रखना है | साथ ही सभी जनता को यह बताना है कि जब यह सब दिल्ली में मुमकिन है तो उत्तराखंड में क्यों नहीं |

इस मौके पर संघटन मंत्री दिनेश सेमवाल ने कहा कि पूरी गंगोत्री विधान सभा में आम आदमी के पक्ष का माहौल बना हुआ है हर वर्ग का सहयोग आम आदमी पार्टी को मिल रहा है | साथ ही इस दौरान वहां मौजूद प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र बुटोला ने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में आम आदमी की सरकार बनना तय है |



