

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

किसानों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है | देश का अन्नदाता अपनी समस्याओं को लेकर बेहद परेशान है | इसी क्रम में उधम सिंह नगर के जसपुर में नादेही शुगर मिल में किसान तोल को लेकर काफी परेशान है | इसका कारण, किसानों को अपना गन्ना तुलवाने के लिए 8 से 10 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है और लंबी-लंबी लाइनों पर खड़ा होना पड़ रहा है, जिसकी वजह से किसान बहुत परेशान है |

अब किसानों को गेहूं की फसल बोनी है लेकिन गन्ना तुलाने के लिए ही कई-कई दिनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है | किसानों की माने तो बड़ियों वाला सेंटर पर ठेकेदार और तोल इंचार्ज की कमी के कारण 8 से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है | अब किसान खेतों में काम करें या सेंटर पर गन्ना तुलवाये |


वहीं तोल इंचार्ज का कहना है कि मिल में वाहनों की कमी के कारण गन्ना ले जाने में परेशानी हो रही है | एक गाड़ी गन्ना लेकर जाती है और उसी के वापस आने का इंतजार करना पड़ता है जिसकी वजह से यह परेशानी हो रही है |



