

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – नीरज सिंह

स्थान – मुनस्यारी

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील में महोत्सव का आयोजन किया गया था | लेकिन कार्यक्रम समापन के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई जो सीधा तहसील कर्मी के दाहिने कंधे पर जा लगी | आनन फानन में तहसील कर्मी रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया |


जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद रमेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया | दरअसल कांग्रेस विधायक हरीश धामी की पहल पर हिमनगरी में महोत्सव का आयोजन किया गया था | जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की । ऐसे में कार्यक्रम स्थल में गोली चलना चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शिल्पकार संघ ने इसकी निंदा करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग रखी।

तो वहीं गोली लगने से घायल रमेश राम ने बताया कि घटना के समय वह जनरेटर बन्द करने गया हुआ था। अचानक गोली आ कर उनके दाहिने बाजू में लगी। अंधेरा होने के कारण वह यह नहीं देख पाए कि गोली किसने चलाई | पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



