

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है आये दिन खनन माफिया नियमों को ताक में रखकर अवैध खनन करने में जुटे हैं | ऐसा ही एक मामला उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर के एक गांव राजपुर में सामने आया, जिसके बाद अवैध खनन पर उप जिलाधकारी काशीपुर आकांशा वर्मा लगाम कसते हुए नजर आई |

बता दें कि मामला जसपुर के ग्राम राजपुर का है जहाँ खनन माफियाओं ने खनन के लिए जिले से परमिशन तो ले ली लेकिन सही समय पर सरकारी राजस्व जमा नहीं किया और खनन शुरू कर दिया | जिसके बाद जसपुर राजस्व विभाग की टीम के साथ उपजिलाधिकारी काशीपुर भी मौके पर पहुँची और जसपुर राजस्व विभाग को जमकर फटकार लगाई |


वहीं उपजिलाधिकारी काशीपुर आकांशा वर्मा ने बताया कि अनुमति लेने के बाद इन्होंने नियम व शर्तों को पूरा नहीं किया | जिसके बाद प्रशासन ने खनन पर रोक लगा कर निरस्त कर दिया है साथ ही पेनल्टी भी वसूल की जाएगी |



