

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


आम आदमी पार्टी और कर्नल अजय कोठियाल के “हर व्यापारी मेरा संदेश” की शरुआत गंगोत्री विधानसभा से हुई। पार्टी की नेत्री पुष्पा चौहान, दिनेश सेमवाल, दीपेंद्र पंवार, शैलेन्द्र मटूडा, तमन रतूड़ी, मयंक सेमवाल ने शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी मुनेंद्र मटूडा ( चिंटू भाई ) व हरिचंद को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।


इस दौरान उन्होंने बताया कि शहर के सबसे बड़े व्यापारी मुनेंद्र मटूडा 200 युवओं को अपने प्रतिष्ठान में रोजगार देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि “हर व्यापारी मेरा संदेश” का मुख्य उद्देश्य व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करना, कागजी कार्यवाही को कम करना, टैक्सेज का सरलीकरण करना, सिंगल विंडो सिस्टम बनाने की कार्यवाही को लाना, छोटे-छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करना, गुड गवर्नेन्स का मॉडल स्थापित करना हैं |



