

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के पंत पार्क के समीप अवैध फड़ लगाने वालों में उस समय अफरा तफरी मच गई । जब एस डी एम, नगर पालिका व पुलिस टीम मौके पर जा पहुंची। यहाँ बता दे नगर पालिका ने 121 व्यसायियो को फड़ लगाने की अनुमति दी है।


उसके बाद भी जमकर अवैध रूप से कई व्यवसायी फड़ लगा रहे है। बार बार चेतावनी देने के बाद भी फड़ व्यसायियो को कोई फर्क नही पड़ रहा। अब दो टूक प्रशासन कहा कि अगर जिन लोगों को पालिका ने फड़ लगाने के लिये कहा है । इसके अलावा अगर किसी अन्य ने अवैध फड़ लगाया तो उसके ऊपर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान एस डी एम प्रतीक जैन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा के अलावा पुलिस प्रशासन व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।


