

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)

स्थान- नैनीताल

नैनीताल निवासी काव्या बेदी, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत की संस्तुति पर नैनीताल ज़िले की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी | प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी, महिला मोर्चा को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में महिलाओं को पार्टी से जोड़ रहा है और महिला मोर्चा के संगठन का विस्तार किया जा रहा है | इसी क्रम में नैनीताल ज़िले की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी नैनीताल नगर निवासी काव्या बेदी को सौपी गयी है |


जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने पर काव्या बेदी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें पार्टी द्वारा दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा एवम् लगन से पूरा करेंगी और उनका पहला लक्ष्य नैनीताल ज़िले का भम्रण कर नैनीताल जिले में संगठन को मजबूत करना रहेगा | काव्या बेदी को नैनीताल का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, विधानसभा प्रभारी डा भुवन आर्यों, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, पूजा मेहरा, किरण नौगाई , महासचिव कमला थापा , रीना भंडारी, नगर महामंत्री महेश आर्य, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शान बुराहान, जिला संयुक्त सचिव सन्नी सेलवान, विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष उपेद्रं बेदी, जसप्रीत कौर, शमा परवीन, विध्या देवी, शबाना परवीन, एल एम पंत, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार, राकेश आर्य, पी सी मिश्रा आदि ने बधाई एवम् शुभकामनाएँ दी |


