

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड को अब तक की सबसे बड़ी सौगात देकर गए हैं। विगत 5 दिसम्बर को अपने देहरादून दौरे पर उन्होंने राज्य की 18 हजार करोड़ की विकास योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर यह साबित कर दिया हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं हैं। इस पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली में उमडे जनसमूह ने स्पष्ट सह्भागिता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जो राज्य के विकास की दृष्टि से बढ़ते कदम है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से उतराखंड कुछ वर्षो में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा। प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास का खाका खीचा है।बता दें कि हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा की कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं हैं | केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली परियोजनाओं में दिल्ली, देहरादून इकोनोमिक कॉरिडोर, हरिद्वार रिंग रोड, हरिद्वार में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ दो और मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास प्रमुख हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भय का वातावरण बना हुआ हैं इसी के चलते कांग्रेस के नेता कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं।


आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए | जनहित के मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछने का विपक्ष को अधिकार हैं | केंद्र में भाजपा सरकार के आने के बाद उत्तराखंड में विकास के कार्यो में जो प्रगति देखने को मिल रही है उस विकास की गति को डबल इंजन की सरकार ने और तेज कर प्रदेश की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। इसे देख कर कांग्रेस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। डबल इंजन सरकार के काम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। इन्ही कार्यो को देखकर उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना कर रही हैं।पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राजीव तलवार, शेखर वर्मा गिरिराज उनियाल, हरीश चमोली, राजेंद्र नेगी, केदार दत्त बंगवाल प्रमुख रूप से मौजूद थे।


