डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि का हुआ आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआँ

डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि के अवसर पर लालकुआं के अम्बेडकर पार्क में एक कार्यक्रम का  आयोजन  किया गया जिसमें उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी. गोरखा पहुँचे | जिसके बाद उन्होंने संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलने का आहवान किया |

उन्होंने कहा कि दलितों के उद्धार के लिये दलितों को भी समान रूप से अधिकार देना जरूरी है | सभी दलित समुदाय को संगठित होना चाहिये, जिससे दलितों को समान रूप से अधिकार मिल सके | वहीं उन्होंने कहा कि कानून में अनुसूचित जाति के अधिकारों के लिये कई कठोर कानून है यदि किसी भी दलित के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न किया जाता है तो उसे जागरूक होना पड़ेगा और अपना अधिकार मांगना पड़ेगा ।