पूर्वांचल महासभा के तत्वावधान में हुआ विशाल जनसभा का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की 25 एकड़ श्रमिक कॉलोनी में पूर्वांचल महासभा के तत्वावधान में आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया | इस दौरान लोगों ने पवन चौहान का खुला समर्थन करते हुए उन्हें विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। इस मौके पर लोगों ने पवन चौहान जिंन्दाबाद “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के साथ नारे लगाते हुए भाजपा आलाकमान से मांग की कि  कद्दावर नेता पवन चौहान को ही विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट दिया जाये तभी भाजपा कि जीत निश्चित है।

वहीं भाजपा नेता पवन चौहान ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का मजबूत नेतृत्व है। जिसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है और इसी कारण भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है । उन्होंने कहा निश्चित रूप से आने वाले समय में हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनकर रहेगा और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा से बड़ी संख्या में लोग उनके साथ है और उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है यह उनकी वर्षों की मेहनत का परिणाम है |