

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर :- अज़हर मलिक

स्थान :- बाज़पुर

बीते दिनों पूर्व केबिनेट मंत्री को बाज़पुर में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में आना भारी पड़ा था। यशपाल आर्य के कांग्रेस ज्वाइन के बाद लगातार बाज़पुर में चुनाव लड़ने को लेकर विरोध कर रहें हैं । जहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे पूर्व केबिनेट यशपाल आर्य का विरोध कांग्रेस पार्टी के ही एक गुट ने काले झंडे दिखा कर किया | उसी दौरान बात इतनी बढ़ गयी कि नौबत मारपीट तक जा पहुंच


उसके बाद पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ओर उनके पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य अपने समर्थकों के साथ भारी संख्या में कोतवाली पहुंचे और जम कर बवाल करते हुए गिरफ़्तारी की मांग करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा सहित एक दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ नामज़द तहरीर देकर मुकदमा कराया था।

अब दूसरे कांग्रेसी गुट समर्थक कुलविंदर सिंह किंदा ने पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित 24 लोगो पर नामजद तहरीर देकर मुकदमा कराया है।



