

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज भूपी नाम के एक समाज सेवी ने अपने जन्म दिन के मौके पर एक मिशाल पेश कर दी | बता दें कि आज भूपी का जन्मदिन है और उन्होंने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया |


उन्होंने कहा कि लोग अपने जन्मदिन पर पार्टियां मनाते हैं लेकिन मैंने अपने जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया है | जिससे गरीब और असहाय लोगों की जान बच सकें और उनके परिवार का आशीर्वाद मुझे व मेरे परिवार को मिल सके | शिविर में लगभग 80 यूनिट रक्तदान किया गया |

वहीं उनके भाई ने कहा कि आज हमारे भाई के जन्मदिन के मौके पर उनके द्वारा जो सराहनीय काम किया गया है, वह एक समाज के लिए एक मिसाल है | इससे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और अपने जन्मदिन के मौके पर सभी इसी प्रकार से शिविरों का आयोजन कराएंगे ताकि गरीब और असहाय लोगों की थोड़ी-सी मदद हो सके |



