

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार
स्थान – रूड़की

रुड़की नगर निगम में मेयर व पार्षदों के बीच चल रहे विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में, गौमूत्र छिड़ककर और अधिकारियों के कार्यालय की दहलीज पर गोबर लीपकर शुद्धिकरण किया और नगर निगम अधिकारी और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


इस अवसर पर आप नेता दीपक लाखवान ने कहा कि नगर निगम में अधिकारियों और मेयर के बीच जो खींचतान चल रही है उससे जनता का नुकसान हो रहा है |


आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज निगम को शुद्ध किया। वहीं आप नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि नगर निगम में अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। शहर के विकास को लेकर नगर निगम के किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है केवल स्वयं हित की राजनीति पर उनका फोकस है।


