

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संविधान रचयिता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज 6 दिसम्बर को बाबा साहेब की पुण्यतिथि के दिन उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी | अम्बेडकर ने हमारे देश के संविधान का निर्माण किया और उसमे सभी को एक समान अधिकार दिए | आज हम सभी उनके सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लेते हैं |


