

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- एस.ए. साहिल

स्थान- मालधन

मालधन के शिवनाथपुर पुरानी बस्ती में रविवार को दिन में नरेश कुमार पुत्र देव रामनगर (50) बर्षीय की झोपड़ी में अचानक आग लग गई | नरेश कुमार की आंखे खराब होने के कारण नरेश को आग लगने का पता नहीं चला |


नरेश कुमार की 9 बर्षीय पुत्री भावना बाहर खेल रही थी | उसने झोपड़ी में आग लगते देख भागकर अपने पिता को झोपड़ी से बाहर निकाला | झोपड़ी में आग लगते देख ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सारे प्रयास नाकाम रहे और झोपड़ी सहित घरेलू सामान और कागजात जलकर राख हो गए । नरेश के परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय हैं | पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित परिवार अब सरकार और समाज सेवियो से मदद की आस लगाए बैठा है।

जानकारी का अभाव होने के कारण स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को भी आग लगने की जानकारी नहीं दी गई।पीड़ित दीपा देवी ने बताया कि बाहर जल रही आग की चिंगारी हवा से उड़कर झोपड़ी में चली गई जिससे आग लग गई और सारा घरेलू सारा समान और कागजात जल गए |



