

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की, दो युवक अवैध सामग्री के मोटरसाइकिल पर सवार होकर लंढोरा से होते हुए नगला इमरती की ओर आ रहे हैं | सूचना मिलने के तुरंत बाद उप निरीक्षक रंजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे | जहाँ पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, चेकिंग के दौरान पुलिस को दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए | दोनों युवक पुलिस चेकिंग को देख भाग खड़े हुए | पुलिस के पीछा करने पर एक युवक मौके पर ही धर दबोचा वही दूसरा युवक मोटरसाइकिल सहित भाग खड़ा हुआ | जिसको पुलिस ने कुछ ही दूरी पकड़ लिया|


दोनों आरोपी को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची जहाँ उनकी तलाशी ली गई | तलाशी के दौरान आरोपी गुफरान निवासी नगला से 26 पॉइंट 7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई | जिसकी कीमत करीब 300000 बताई जा रही है | पुलिस मामले की जाँच कर रही है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा | प्रभारी निरीक्षक ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों की दी | पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक रंजीत सिंह कॉन्स्टेबल नीरज कुमार कॉन्स्टेबल डोडी शामिल रहें|


