

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में कांग्रेस के स्वराज आश्रम में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर उनको याद किया गया | कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण किया |


वहीं इस मौके पर कांग्रेस ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने देश के लिए संविधान बनाया और संविधान बनाने के साथ ही भीमराव ने सभी धर्म के लोगों को एक साथ चलने के लिए भी प्रेरित किया था | लेकिन आज भाजपा ने देश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया है और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं | भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था, उसे कहीं भी लागू नहीं किया जा रहा है | खुलेआम कार्यकर्ताओं की मारपीट की जा रही है लेकिन प्रशासन के द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही |

आज भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर हम सभी ने एक प्रण लिया है कि कांग्रेस का प्रत्येक व्यक्ति भीमराव अंबेडकर के बनाए गए मार्गों पर चलकर उनके संविधान का पालन करेगा |



