चोरों ने किया ट्रांसफार्मर पर हाथ साफ, विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – जसपुर

रिपोर्टर – दीपक चौहान

जसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पतरामपुर बिजली घर के निकट ग्राम सभा आमका बढ़िया वाला में सड़क के किनारे लगे 11000 लाइन ट्रांसफार्मर को चोरों ने बड़े ही शानदार तरीके से ट्रांसफार्मर के अंदर के सामान को चोरी कर डाला और विभाग सोता रह गया |

जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह क्षेत्र की पहली घटना नहीं है, इस स्थान से तीसरी बार ट्रांसफार्मर चोरी की घटना सामने आई है लेकिन विभाग अभी भी कुंभकरण की नींद सोया है |

ग्रामीण रात भर विद्युत व्यवस्था से महफूज रहे लेकिन ग्रामीणों की सुनने वाला कोई भी अधिकारी घटना के 11 घंटे के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा |