

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -गोविन्द रावत

स्थान –सल्ट, अल्मोडा

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा में गौ ग्राम पोखरी में अभव्या फाउंडेशन ने विशाल सल्ट मिलन समारोह का आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आचार्य मोहन चंद्र उपाध्याय, चामुण्डा अस्पताल में एमडी डाः यशपाल रावत, पूर्व कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ बी0 एस0 बिष्ट आदि गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर किया | कार्यक्रम अपणांस सांस्कृतिक कला मंच के अध्यक्ष नन्दन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में लोक गायक और गायिका ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों घूम मची रही ।


कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति दी, जिसमें ग्रामीण ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में अभव्या फाऊंडेशन द्वारा सल्ट क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों, महिला संगठनों, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, सल्ट क्षेत्र के गणमान्य, आशा कार्यकत्रियों उनके कुशल कार्य की सराहना कर उनको मेडल, ट्राफी व बैच देकर सम्मानित किया ।


