ब्रेकिंग न्यूज़: रुद्रप्रयाग जिले में एक बार फिर मौसम ने ली करवट

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नरेश भट्ट

स्थान- रुद्रप्रयाग

 रुद्रप्रयाग जिले में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है | रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी और निचले इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है । बारिश के कारण पूरा जनजीवन प्रभावित हो रहा है | ग्रामीण इलाकों में मवेशियों के लिए चारापत्त्ति की समस्या हो रही है। साथ ही ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके हैं ।

शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों तक सन्नाटा पसरा है । स्कूली बच्चों को भी आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं।  वहीं केदारनाथ धाम में फिर से बर्फवारी शुरू हो गयी है । पुनर्निर्माण के कार्य भी बारिश के कारण प्रभावित हो रहे हैं।