कुमाऊँ विश्व विद्यालय के छात्रों ने कुलपति से की चुनाव कराने की माँग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में छात्र नेताओं ने कुमाऊँ विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी  से माँग की है कि छात्र संघ चुनाव अति शीघ्र करवाया जाये।

इसको लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय में जाकर जमकर नारेबाजी भी की। छात्रों का कहना है कि जब सब जगह चुनाव हो रहें हैं, इतनी बड़ी संख्या में जुलूस आदि निकाले जा रहे हैं, रैली की जा रही है उसके लिये तो कोई मनाही नहीं है। छात्रों ने इस विषय में कुलपति से वार्ता भी की। इस दौरान कुलपति एन.के. जोशी का कहना है कि वह भी चाहते हैं कि कॉलेज में चुनाव हो । उन्होंने कहा यह एक राजनीति का प्लेट फार्म है, जहां से राजनेता तैयार होते हैं।

जोशी ने कहा पूरे उत्तराखंड में एक दिन ही चुनाव होते हैं। इसके लिये शासन को तैयारी करनी है, उनके आदेश पर ही चुनाव किये जा सकते हैं। अभी शासन द्वारा ऐसा कोई भी निर्देश नहीं मिला है।