आप नेता के कारनामों का वायरल हुआ ऑडियो, पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर :- अज़हर मलिक

लोकेशन :- काशीपुर

जसपुर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रभारी यूनुस चौधरी एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं | यूनुस चौधरी पहले भी कांग्रेस में रहकर कई बार जनता को बेवकूफ बनाकर उन्हें ठग चुके हैं | अब आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद भी युनुस चौधरी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें हैं |

बता दें कि पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में तेल भर कर किसी तरह से अपने परिवार का पेट पालने वाले शिवराज को यूनुस चौधरी ने कई साल पहले नौकरी लगाने के नाम पर उनसे दो लाख रुपये लिए थे | सात लाख में तय किये गये सौदे में से दो लाख पेशगी ली गयी | यह  हरकत उनकी तब की है जब युनुस चौधरी के पिता दर्जा राज्य मंत्री थे | लेकिन शिवराज की ना तो नौकरी लगी और ना पैसे | 17 साल बीत जाने के बाद भी नेताजी ने पीड़ित के पैसे वापस नही लौटाएं | नेताजी किस तरह से अपनी बातो से यू-टर्न मारते हैं आप भी सुनिए नेताजी का वाइरल ऑडियो…………….

वायरल ऑडियो

नेता जी कारनामे सुनकर आप अंदाजा लगा चुके होंगे कि नेता जी जब बिना पद के इतने गुल खिला चुके हैं तो फिर जब पद मिलेगा तो नेता जी और कितने गुल खिलाएंगे और जनता को कैसे छलेंगे |  फिलहाल कांग्रेस में तो आप नेता की दाल ज्यादा गली नहीं | अब युनुस चौधरी ने उत्तराखण्ड में पहली बार चुनावी मैदान में उतरने वाली आम आदमी पार्टी की शरण ले ली और अब आम आदमी पार्टी की टोपी पहन कर नेता जी जसपुर से विधानसभा का टिकट भी मांग रहे हैं | अब देखना यह  है कि जब पार्टी के नेता ही ऐसे कारनामे करेंगे तो पार्टी किस तरह स्वयं को उतराखंड में स्थापित कर पाएगी |