इश्क में पागल आशिक ने युवती के इनकार के बाद मारी गोली, हालत गंभीर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

इश्क में पागल आशिक किस हद तक जा सकता है, इसकी बानगी काशीपुर में देखने को मिली | इश्क में पागल आशिक, युवती से कई बार अपने इश्क का इजहार कर चुका था लेकिन जब युवती नहीं मानी तो इश्क में पागल युवक ने युवती के सिर पर गोली मार कर युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया |

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद घायल युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया | जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है | वहीं पुलिस फरार आशिक की तलाश में जुट गयी है। बता दें कि काशीपुर के महुआखेड़ागंज पैगा चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती जो पहले से ही तलाकशुदा थी |

उसके इश्क में पागल एक युवक लम्बे समय से युवती को परेशान कर रहा था, कई बार युवती ने विरोध भी किया लेकिन आशिक मिजाज युवक का इश्क उसके सर चढ़कर बोलने लगा और वह कई बार युवती को धमकी भी देने लगा, लेकिन जब युवक के इन्तजार की सीमा पार हो गयी तो उसने जुर्म का वह कदम उठाया जिसके बारे में सोचकर भी रुह कांपने लगे |  युवती के इनकार के बाद युवक  ने सुबह सवेरे ही अपने एकतर्फा प्यार को गोली मार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घायल युवती को देख आस पास की भीड़ ने किसी तरह से युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन गर्दन से लग कर गोली सर के पार होने की वजह से युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है | फिलहाल डॉक्टर युवती का इलाज कर रहे हैं, जबकि इश्किया कातिल की तलाश में पुलिस टीमें कई जगहों पर दबिश दे रही है और तलाश जारी है।