

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

कोरोना का बढ़ता ग्राफ बड़ी चिन्ता का विषय बनता जा रहा है। रामनगर में पिछले दो दिनों में 28 पुलिस जवानों सहित एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पहले 4 पुलिस जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी लेकिन कल 23 जवान भी पॉजिटिव आ गए हैं। रामनगर में एक बार फिर से कोरोना ने तेजी से अपने पैर पसारने शरू कर दिए हैं| कोरोना की तेज रफ्तार ने प्रशासन की नींद उड़ाना शुरू कर दिया हैं। अगर पिछले 2 दिनों की बात करें तो 2 दिनों में 27 जवानों सहित एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया कि कल 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसमें तीन आईआरबी बैलपड़ाव के जवान हैं|


वही एक एलआईयू पुलिस से हैं और एक स्कूल का छात्र हैं जिसकी आर टी पी सी आर रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं आज हमारे द्वारा आईआरबी के पुलिस कर्मियों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई हैं। जिसमें 23 पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है| जिसमें 22 पुलिसकर्मी आईआरबी बैलपड़ाव के हैं व एक नैनीताल कोतवाली से है। वहीं नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि हमारे द्वारा क्षेत्र की जनता को सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है, साथ ही मास्क पहनने को लेकर भी अब अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर चालान जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।


