

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहल पर कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी 12 दिसंबर से “उत्तराखंडियत” हम छो उत्तराखंडी, “उत्तराखंडियत हमेरि पछयांण” अभियान का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 12 दिसंबर को केनाल रोड स्थित कृपा सिंधू बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम से होगी। साथ ही इसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।


प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने बुधवार को कैंप कार्यालय हुई प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत ही हमारी पहचान है। उत्तराखंड यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से हम अपनी संस्कृति, अपने पहनावे, खानपान के बारे में जनता को जागरूक करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा लोगों को मडुवा, झुंगर जैसे अन्य पहाड़ी उत्पादों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को पूरे विश्व भर में फैलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने पहाड़ की एक-एक चीज के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 12 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हल्द्वानी से करेंगे। उसके बाद हम पहले चरण में पूरे कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें रामनगर, लोहाघाट, कपकोट, सोमेश्वर, बेरीनाग, भनौली, अल्मोड़ा, रामगढ़, धारचूला, पंतनगर, कोटाबाग, बिंदुखत्ता में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में मौजूद डॉ गीतिका बल्यूटिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहल पर ‘उत्तराखंडियत’ कार्यक्रम आयोजित करना बहुत अच्छी पहल है। इसके लिए उन्होंने लोक गायिका माया उपाध्याय का भी आभार व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कमला तिवारी भी मौजूद रहीं।



