क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

आज का राशिफल : 01 दिसंबर 2021

मेष

आज आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा | कोई शुभ समाचार मिलने के आसार नजर आ रहें हैं | धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं | लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें | धन के लेन-देन में किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है |

वृषभ

आज आपका उत्तम रहेगा | रोजगार के अवसर मिलेंगे | साथ ही आज आपके साथ ऐसा कुछ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखनी की आवश्यकता है अन्यथा बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं | स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां आपको परेशान कर सकती है |

मिथुन

आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा | मान-सम्मान में वृद्धि होगी | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा रहेगा | आज के दिन छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी तभी परीक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी | दाम्पत्य जीवन आज खुशहाली से बीतेगा | किसी भी गुप्त बात को किसी अन्य के साथ साझा न करें अन्यथा वह विवाद का कारण बन सकती है |

कर्क

आज आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूर्ण होगा | धन में भी बढ़ोत्तरी होगी | पुराना रुका हुआ पैसा भी आज वापस आएगा | जिससे आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और उत्साह भी बढेगा | छात्रों के लिए भी आज का दिन फलदायक रहेगा | रोजगार के अवसर बढ़ेंगे | माता-पिता का सहयोग मिलेगा | आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी |

सिंह

आज आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे | लेकिन नौकरी करने वालों को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी | पदोन्नति के लिए डबल मेहनत करनी पड़ सकती है | परिवार में कोई शुभ समाचार आएगा | कारोबार करने वालो को आज के दिन थोडा सोच-विचार कर काम लेना होगा | किसी के साथ भी व्यापार करने से पहले किसी बड़े का परामर्श अवश्य लें |

कन्या

आज आपके द्वारा किया गया हर कार्य, जिसमे आपने अत्यधिक मेहनत की हो, वह पूर्ण होगा और आपको सफलता मिलेगी | लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है | अपने स्वास्थ्य के लिए आज आपको परेशानी होगी | परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं | अगर आज आप कोई भूमि या घर लेने काक सोच रहें हैं तो अवश्य लें आज का दिन आपके लिए बड़ा ही शुभ रहेगा |

तुला

राजनीती से जुड़े लोग आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आज आपको किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है जिससे आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और मान सम्मान भी बढेगा | परिवार के किसी खास सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान दें | कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है |

वृश्चिक

आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं  लेकिन सतर्कता से जाये अन्यथा कोई बड़ी हानि हो सकती है |  खर्चों में वृद्धि होगी | विदेश यात्रा के योग बन रहें हैं |

धनु

आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको घर व नौकरी अथवा व्यवसाय में मान सम्मान दिलवाएगी| पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है | घर में या बाहर दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी कर सकते हैं |

मकर

आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी | छात्र आज थोड़े परेशान हो सकते हैं | आज आपको अपने भविष्य की चिंता रहेगी | नौकरी में कुछ बाधाएं आ सकती है |  आज पूरा दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है |

कुंभ

आज का दिन सामान्य रहेगा |  क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा घर में क्लेश भी हो सकता है जिस्केर लिए बाद में आपको पछताना भी पड़ सकता है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे |

मीन

आज आप थोड़े परेशान हो सकते हैं | अटके हुए कामो की वजह से चिढ़चिढा पन आ सकता है | स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ से  मन विचलित रहेगा | लेकिन शाम के समय कोई शुभ समाचार मिलने से सभ दुःख तकलीफे गायब हो जायेंगी |