भारत- नेपाल समन्वय समिति की बैठक का हुआ आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़  

विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में भारत- नेपाल समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई |

बैठक मे धारचूला, बैतड़ी नेपाल के अधिकारियों के साथ पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी मौजूद रहै। बैठक में आपसी तालमेल को बढ़ाने के साथ-साथ, वन्यजीव जन्तु तस्करी, भारत में अपराध कर नेपाल मे चले जाने वाले वांछित अपराधी, तस्करी और तमाम तरह के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सीडीओ सुरेंद्र पाण्डेय ने बताया दोनों देशों का रोटी-बेटी का संबंध है |

इस बैठक से दोनों देशों के बीच और मजबूती बनेगी | देशों की सीमा पर स्थित सुरक्षा ऐजेंसियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस के बीच भी आपसी समन्वय स्थापित किया जाएगा। जिसमें नकली नोटों की तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, मानव तस्करी, समेत महत्वपूर्ण घटना के संबंध में सूचनाओं का आदान- प्रदान किया जाएगा।