संविधान दिवस के मौके पर भाजपा ने निकाली यात्रा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में भाजपा ने आज संविधान दिवस के मौके पर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा ली | आज हल्द्वानी के रामलीला मैदान से भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क तक एक यात्रा निकाली गई, जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के अलावा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत की |

प्रदेश महामंत्री भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार से भारत के अंदर भीमराव अंबेडकर ने संविधान बना कर लोगों को जागरूक किया था, उन्हीं के आदर्श पर चलकर सभी को मिलकर एकजुट होकर काम करना चाहिए | साथ ही अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने जिस प्रकार से सभी धर्मों के लोगों के लिए संविधान लिखा उसी संविधान के आधार पर भारत का निर्माण हुआ | इस मौके पर सभी ने भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनके चित्र का माल्यार्पण किया |