भाजपा सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के परिसर में किया जमकर धरना प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के कुमाऊँ विश्वविद्यालय परिसर में एन एस यू आई के छात्रों ने कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव व परीक्षा फल शीघ्र घोषित किये जाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छात्रों का कहना है कि भाजपा सरकार जानबूझकर चुनाव नहीं करा रही है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष एन एस यू आई विशाल भोजक

इस दौरान विशाल भोजक ने कहा कि प्रवेश परीक्षा में विलंब व परीक्षा फल देरी से घोषित किए जा रहे हैं जिससे छात्रों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। अगर जल्द से जल्द परीक्षा फल घोषित नहीं किए गए व छात्र संघ चुनाव संपन्न नहीं कराये गए तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस संदर्भ में परीक्षा नियंत्रक प्रो एचसीएस बिष्ट का कहना है कि आगामी 10 दिसंबर तक सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। इस दौरान धरना प्रदर्शन में दर्जनों एनएसयूआई के छात्र मौजूद रहे।