

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

मुनस्यारी तहसील के होकरा, खोयम गांव समेत क्षेत्र के ग्रामीणों लंबे समय से संचार सेवा नहीं होने से परेशान 120 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रर्दशन किया |


ग्रामीणों का कहना है, अगर उनके गांवों को संचार सुविधाएं उपल्बध नहीं की जाती है तो 2022 के विधानसभा का विरोध करने के साथ ग्रामीण मतदान नहीं करेंगे | लम्बे समय से संचार सेवाओं की मांग करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिलते है, सुविधा नहीं।
ग्रामीण गोविंद बिष्ट ने बताया पूरे क्षेत्र मे 5 जी की सुविधाएं है, हम अपने क्षेत्र मे एक अदद घंटी मोबाइल की सुनने को तरसते है। 108 को फोन करने के लिए हम दस किलोमीटर आते है। गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमार लोगों के लिए दस किलोमीटर सूचना देने के लिए आना पड़ता है।

बीएस.एन.एल.ने पहले आश्वासन दिया था कि तीन महिने मे टावर लग जाएंगे पर अभी तक नहीं लगे | अगर हमे टावर नहीं दिया जाता तो पूरे क्षेत्र की जनता, 2022 के चुनाव का बहिष्कार करेगी। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया 28 गांवों मे नेटवर्क कनेक्टिविटी देने के लिए एक कंपनी से बात चल रही है।


जल्द ही इन गाँवों में नेटवर्क की सुविधा मिल जाएगी। जंहा पर अभी भी दिक्कत आ रही है, उसके लिए टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट को मेरी तरफ से रिक्वेस्ट लैटर भेजी जाएगी | जल्द ही क्षेत्र में नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी |


