

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

सन 1980 में गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने गन्ना आंदोलन किया था | जिसमें जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर के दो किसान शहीद हुए थे |


आज जसपुर के महुआडाबरा के गन्ना आंदोलन में शहीद हुए 2 किसान हरस्वरूप सिंह, करण सिंह की 41 वीं पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे और शहीद हुए किसानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किसानों को याद किया और श्रद्धांजलि दी |
वहां उपस्थित किसानों ने आव्हान दिया कि उनकी शहादत को जाया नहीं जाने दिया जायेगा | किसान नेता नरेश टिकैत ने बताया कि देश का चलने वाला सबसे बड़ा आंदोलन, उन आंदोलनकारियों से प्रेरणा लेने योग्य है |


केंद्र सरकार ने कृषि बिल वापस तो ले लिए है पर प्रधानमंत्री ने 2 शब्द किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों व उनके परिवारों के बारे में बोलने चाहिए थे क्योकि वह भी भारत के ही नागरिक है |



