कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

z

रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

बाजपुर में कांग्रेस पार्टी ने “मेरा बूथ मेरा गौरव” कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम में अरुण सर्राफ और इंदू मान ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया ।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी, प्रदेश में अपनी सरकार लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। यही कारण है कि अब कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर अपनी पकड़ बनाने में लगी है।

इंदू मान, प्रदेश संयोजक, कांग्रेस

इसी के चलते बाजपुर की राम भवन धर्मशाला में “मेरा बूथ मेरा गौरव” कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे अरुण सर्राफ ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी ।

सुनीता टम्टा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी

इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत भी कराया । वहीं प्रदेश संयोजक इंदू मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करके, आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे ।

वर्तमान की भाजपा सरकार कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों के नाम बदलकर लोगों को गुमराह कर रही है। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच और भाजपा की सच्चाई से जनता को अवगत कराएँगे |