भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर किया लोगों से जनसम्पर्क

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)
स्थान- नैनीताल
सरोवर नगरी नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के आह्वान पर “हर घर भाजपा घर-घर भाजपा” के तहत आज सैनिक स्कूल वार्ड और नैनीताल क्लब के बूथ संख्या 85 और 86 में पत्रिका, ईस्टिकर व झंडों का वितरण किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट व उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट ने लोगों को भाजपा के द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में एकत्रित होने की बात कही।

प्रचार में रुकूट धूप वाली कोठी, हाईकोर्ट के ऊपरी क्षेत्रों में प्रचार किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष कमला आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, सचिन चौधरी,अनुप कुमार, वार्ड अध्यक्ष मधु बिष्ट, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बगड़वाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।