मंडी समिति सभागार में ब्लॉक कमेटी का गठन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्टेशन : बाजपुर

बाजपुर के मंडी समिति सभागार में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड की पहली ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें रसपाल सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दें कि बाजपुर के मंडी समिति सभागार में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा यूनियन की बैठक प्रदेश महासचिव बल्ली सिंह चीमा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में उत्तराखंड की पहली भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा यूनियन की ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। इस बैठक में रसपाल सिंह को अध्यक्ष, जगदीप सिंह और जफर अली को उपाध्यक्ष, जगतार सिंह को महासचिव, बलदेव सिंह को सचिव, मनप्रीत सिंह को कोषाध्यक्ष और रफी अहमद को उप सचिव नियुक्त किया गया।

बल्ली सिंह चीमा, प्रदेश महासचिव, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव बल्ली सिंह चीमा ने किसान एकता को झंडा भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि ब्लॉक कमेटी ने ब्लॉक तहसील थाना बिजलीघर जैसे कार्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु कार्य किया जाएगा जिससे लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।