

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में कोरोना काल में किसी भी प्रकार की महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था | इसलिए इस बार बी इंटर कॉलेज के मैदान में हल्द्वानी महोत्सव का शुभआरंभ कर दिया गया है ।


इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण लंदन ब्रिज रहेगा | महोत्सव के मुख्य मेला संचालकों ने ग्राहकों की खरीदारी को देखते हुए ओपन मार्केट की व्यवस्था की है |
महोत्सव में विभिन्न प्रांतों की प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी जिसमें कश्मीर का शॉल, पानीपत का हैंडलूम, केरल की साड़ियां, मुंबई की पाव भाजी और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के उत्पाद और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रकार की व्यवस्था की गयी है |

बता दे कि जहां राज्य में सरकार ने कोरोना कि गाइड लाइन समाप्त कर दी है तो वह केंद्र के गाइडलाइन का अनुपालन अनिवार्य कर दिया गया है | जिसको लेकर नगर निगम के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का कहना है कि हल्द्वानी महोत्सव में लोगों को कोरोना काल के बाद एक नया माहौल मिलेगा | हल्द्वानी महोत्सव में हल्द्वानी के लोग का आनंद ले पाएंगे और कोरोना गाइड लाइन को लेकर मेला संचालकों को भी अवगत कराया गया है।



